डां मधुरिमा को मिला बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट का सम्मान डिप्टी सी एम ने किया सम्मानित

Dec 25, 2023 - 17:31
 0  84
डां मधुरिमा को मिला बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट  का सम्मान डिप्टी सी एम ने किया सम्मानित
अनुराग श्रीवास्तव ।जालौन ।लखनऊ होटल रेडिसन में इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश हेल्थ कोंक्लेव में डॉ मधुरिमा नायक को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक न्यूज़ चैनल हेड अरविंद चतुर्वेदी जी ने उन्हें बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट के पुरुस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया यह सम्मान प्रदेश भर के क़रीब 40 डॉक्टर को इस आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया था जिसमें बुंदेलखंड से डॉ मधुरिमा नायक को सम्मानित किया गया।उनके मेहनत परिश्रम से आज एक महीने में दूसरी बार उनको सम्मानित किया गया। लखनऊ में सम्मानित होने सेअभी कुछ ही दिन पहले उन्हें मुंबई में भी बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट ऑफ़ बुंदेलखंड के अवार्ड से नवाज़ा गया था। डॉ मधुरिमा नायक जालौन व झाँसी में क्लीनिक चलाती हैं। इसी के साथ साथ वह समाजसेविका के रूप में भी काम करती हैं लॉकडाउन व कोविड के समय भी उन्होंने असहाय लोगों की काफी मदद की व लगातार उस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में मेहनत व लगन से काफ़ी कम समय में इतना बड़ा मुक़ाम हासिल किया यह बहुत बड़ी बात है कि सिर्फ़ 26 साल में उन्होंने अपनी क़ाबिलियत से यह मुक़ाम हासिल किया।लखनऊ में सम्मानित होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है तथा मां कृष्णकांती, पिता राजीव लोचन, ससुर सपा नेता दीपू त्रिपाठी, सास कृष्णा देवी, पति रामेन्द्र त्रिपाठी, देवर श्यामेन्द्र त्रिपाठी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow