नए वर्ष पर तहसीलदार व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने गरीबों को बांटे कंबल

Jan 1, 2025 - 22:46
 0  8
नए वर्ष पर तहसीलदार व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने गरीबों को बांटे कंबल
जालौन। नये वर्ष के प्रथम दिन निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के भारतीय महिला एवं मानव कल्याण शिक्षा प्रसार समिति द्वारा वृद्धा आश्रम में कम्बल वितरण किया गया। नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने आधा सैकड़ा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और मिष्ठान वितरण किया। भारतीय महिला एवं मानव कल्याण शिक्षा प्रसार समिति द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास केंद्रीय आवासीय निशुल्क वृद्धा आश्रम संचालित किया जा रहा है। नगर में संचालित वृद्धा आश्रम में लोगों के रहने व खाने समेत कपड़े आदि की व्यवस्था है। नूतन वर्ष के प्रथम दिन निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए आश्रम में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने बेसहारा व निर्धन 50 लोगों को कंबल वितरित किए। नए वर्ष के पहले दिन वृद्धजनों का मुंह मीठा कराया गया। कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और कार्यक्रम के आयोजक संस्था के प्रबंधक आनंद मोहन को आशीर्वाद दिया। समिति के प्रबंधक आनंद मोहन ने लोगों से कहा कि जिन वृद्ध लोगों के पास खाने पीने की व्यवस्था नहीं है और बेसहारा है। ऐसे लोग आश्रम में निशुल्क रह सकते हैं। वह आश्रम में आकर अपना पंजीयन करा लें। उन्हें खाना व जीवन यापन के लिए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं जाएंगी। इस मौके पर सभासद विवेक कुमार, सुलखान यादव, छोटे साहब दमां आदि लोग मौजूद रहे हैं। जबकि कंबल पाने वालों में रामचरन, श्रीराम वर्मा, खचेरे बाबा, लक्ष्मी प्रसाद, विमला देवी, श्याम बाबू, विद्या देवी, परमेश्वरी दयाल, गंगा गिरी, बलराम, फूलन देवी, शशि वर्मा, रजनी, इंद्रानी समेत 50 लोग सम्मलित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow