नगर के वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी के निधन से दौड़ी शौक की लहर

May 18, 2025 - 23:43
 0  332
नगर के वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी के निधन से दौड़ी शौक की लहर
जालौन। नगर के वरिष्ठ सराफा व्यापारी उमाशंकर अग्रवाल (84) का निधन रविवार की सुबह हो गया है। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार हुल्की माता स्थित श्मशानघाट पर किया गया। उनके बड़े बेटे आशीष अग्रवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंत्थ्येष्टि में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, शशिकांत द्विवेदी, मधु सिंघल, विनय माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, देवेश सोनी, कपिल सोनी, लकी तोमर, राजू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow