मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकासखंड रामपुरा कार्यालय का कियाऔचक निरीक्षण।।

Mar 20, 2024 - 23:34
 0  70
मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकासखंड रामपुरा कार्यालय का  कियाऔचक निरीक्षण।।
राकेश कुमार रामपुरा, जालौन । मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय द्वारा बुधवार को विकास खण्ड रामपुरा के कार्यालय पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक कार्यालय पहुँचकर सर्व प्रथम ब्लॉक के कर्मचारियों की उपस्थिति जाँची। विकास खण्ड कार्यालय के प्रत्येक पटल पर पहुँचकर बारीकी से जानकारी उपलब्ध की। मनरेगा सेल व कार्यालय के प्रत्येक पटल पर पहुँचकर रजिस्टर व रखरखाव को देखा। कार्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था देखी। वर्तमान में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि समय समय पर ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जानकारी ली जाये। ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास जो अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूर्ण कराये। विकास खण्ड क्षेत्र में संचालित गौशालाओं में पानी, भूसा, चारा व नेपियर घास की समुची व्यवस्था होनी चाहिए। समय समय पर विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत किये गये कार्यों व सरकारी योजनाओं का ठीक से ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित करने के लिए समीक्षा बैठक होनी चाहिये। विकास खण्ड परिसर में चल रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को जाँचा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, विकास खण्ड अधिकारी गणेश कुमार वर्मा के साथ ब्लॉक कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar