प्रधान के भाई पर लगाया शारीरिक शोषण व पति को गायब करने का आरोप।।

Feb 29, 2024 - 18:56
 0  146
प्रधान के भाई पर लगाया शारीरिक शोषण व पति को गायब करने का आरोप।।
नीतेश कुमार संवाददाता राकेश कुमार, उरई, जालौन । डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उसने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव का ग्राम प्रधान का भाई उसका दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा है।साथ ही, उसके पति को कहीं गायब कर दिया है। महिला ने मदद की गुहार लगाई है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव के ग्राम प्रधान के भाई से दो वर्ष पूर्व उसके पति ने कुछ रुपये उधार ले लिए थे। इस पर प्रधान का भाई उसके पति से रुपये मांगने आता था।कई सालों से कर रहा है शारीरिक शोषण वहीं, रुपये न देने पर उसने उसके पति को कहीं गायब कर दिया। महिला का आरोप है कि पति के गायब होने के बाद से आज तक प्रधान का भाई उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। साथ ही, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय मांगा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow