पत्रकारसंगठन की निष्क्रियता के कारण कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिले में रद्द

Feb 19, 2024 - 19:01
 0  38
पत्रकारसंगठन की निष्क्रियता के कारण कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिले में रद्द
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार - एक ही समाज के लोगों को तबज्जो मिलने से कार्यकर्ता मायूस - मंडल प्रभारी अपने स्वजातियों को जिलाध्यक्ष बनवाने की फिराक में उरई : कानपुर से जालौन जनपद होकर झाँसी जाने वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 21 फरवरी को जनपद दौरा था। जिसे पार्टी संगठन की निष्क्रियता के कारण निरस्त कर दिया गया है। यह यात्रा अब कानपुर से मुरादाबाद होकर जाएगी। जिससे पार्टी के कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को यात्रा के आने से आस जागी थी कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की न्याय यात्रा के आगमन से आगामी लोक सभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी, लेकिन राष्ट्रीय नेत्रत्व ने झाँसी और जालौन जिले में संगठन की निष्क्रियता के कारण अब इस यात्रा के मार्ग में बदलाव कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जब से झाँसी के एक नेता को मंडल का प्रभारी बनाकर झाँसी और जालौन जिले की कमान सौंपी है। तब से जालौन जिले में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व धरातल पर धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा है। यही कारण है कि दोनों जिले में पार्टी की बागडोर सम्हालने वाला इस समय कोई नहीं है। मंडल के नेता दोनों ही जिलों में अपने स्वजातीय कार्यकर्ताओं को तवज्जो दे रहे हैं। जिससे अन्य समाज के नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से किनारा करना शुरू कर लिया है। जिले में कांग्रेस पार्टी में लगातार एक ही समाज के व्यक्ति को जिले की कमान मिलने से पार्टी की जिले में धरातल पर हालत ठीक नहीं है। इस समय जिले में अध्यक्ष पद खाली है। इस समय पचास लोगों को पार्टी के वफादारों के रूप में जाना जाता है। हालत यह हैं कि सभी जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। कोई भी कार्यकर्ता बनकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए राजी नहीं है। आगामी समय लोक सभा चुनाव का है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का प्रदेशीय नेतृत्व जिले में जल्द ही नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करने वाला हैं, लेकिन मंडल की कमान सम्हालने वाले नेता उन्ही नेताओं की पैरबी कर रहे हैं। जो उनके स्वतीय हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों की राजनीति करती है। इसे किसी एक वर्ग से नहीं जोड़ा जा सकता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी में पिछले लम्बे समय मंडल प्रभारी के ही इशारों पर एक ही समाज के लोगों को जिले की कमान सौंपी जा रही है। जिससे पार्टी का अस्तित्व जनपद में धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा है। आज हालत यह हो गए हैं कि शीर्ष नेतृत्व को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ी न्याय यात्रा का आगमन भी जिले में रद्द करना पड़ गया। जिसमे की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का आगमन होने वाला था। जिससे आगामी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को मजबूती मिलती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow