रावण वध होते ही लगा रामलीला में विराम, भक्त चिल्लाए जय श्रीराम

Feb 1, 2024 - 18:52
 0  20
रावण वध होते ही लगा रामलीला में विराम, भक्त चिल्लाए जय श्रीराम
ग्राम रूरा अड्डू में बजरंगबली राम लीला समिति के द्वारा आयोजित किया गया राम लीला कार्यक्रम राकेश कुमार उरई, जालौन। बजरंगबली राम लीला समिति के द्वारा रूरा अड्डू में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा सिंह बुंदेला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, एवं ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। राम लीला का आखिरी दिन रावण वध का मंचन किया गया। बुराई पर अच्छाई की विजय हर हाल में होती है। चाहे इसमें कितनी भी कठिनाइयां आएं। इसी का प्रतीक माने जाने वाले रावण वध के दृश्य का मंचन गुरुवार को रूरा अड्डू की रामलीला में हुआ। भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध के साथ ही रामलीला का समापन किया गया। श्रीराम के तीर से रावण का वध होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। राम लीला समापन के बाद अगले दिन शुक्रवार को कन्या भोजन किया जायेगा। इस दौरान कलाकार रामजी बने कुंवर अंकित, लखन जी बने जय सिंह, सीता बने दीपक, रावण बने सतेंद्र राजावत माधौगढ़, दशरथ बने सुरेंद्र सिंह आचार्य खरूसा, हास्य पात्र धीरेन्द्र, लेडीज हास्य पात्र नेपाल, नृत्यकार शिवानी, माधुरी, नैना, करिश्मा के द्वारा नृत्य किया गया। मंचन कलाकार आदि मौजूद रहे। भगवान राम व रामायण की आरती व पूजन से शुरू हुआ। कलाकारों ने माता सीता की खोज करने से लेकर लंका दहन तक की रामलीला का भावपूर्ण मंचन किया। इस अवसर पर रामेश्वर मास्टर, नरेंद्र सिंह प्रधान, रामपाल मास्टर, अध्यक्ष अकबर सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव,कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar