नवविवाहिता का शव कमरे में लटका मिला , मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।।

Feb 16, 2024 - 12:52
 0  163
नवविवाहिता का शव कमरे में लटका  मिला , मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।।
नीतेश कुमार संवाददाता, उरई । नवविवाहिता का शव घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी विक्की अहिरवार की 24 वर्षीय पत्नी खुशबू का शव बुधवार की देर शाम फंदे पर लटका मिला।ससुरालियों ने इसकी सूचना मायके पक्ष को दी तो हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के शिवनी गांव निवासी मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मां कौशल्या ने बताया कि उसके पति दयाराम ने बेटी की शादी 29 मई 2023 को विक्की के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही विक्की खुशबू को परेशान कर प्रताड़ित कर रहा था। कई बार उसने इसकी शिकायत की। लेकिन उन्होंने बेटी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उसकी बेटी को मार दिया है। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow