राहुल गांधी और सांसद कल्याण बेनर्जी का भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में फूंका पुतला

Dec 22, 2023 - 15:00
 0  195
राहुल गांधी और सांसद कल्याण बेनर्जी का भाजपाइयों ने  कलेक्ट्रेट परिसर में फूंका पुतला
रिपोर्ट-सत्येन्द्र सिंह राजावत उरई(जाजालौन)। जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस के सांसदों द्वारा उप राष्ट्रपति के मजाक बनाने को लेकर राहुल गांधी और सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। आपको बता दें कि मामला जनपद जालौन का है जहां भाजपा के किसान मोर्चा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला अर्थी पर लिटाकर पूरे नगर में घुमाया बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कल्याण बेनर्जी का पुतला फूंका । वहीं भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यनायक ने बताया कि इन लोगो ने देश के उप राष्ट्रपति की मिमिक्री कर उनका जो मजाक बनाया है। यह बहुत निंदनीय है । जिससे लोगो मे आक्रोश व्याप्त है । इस प्रकार के निंदनीय कृत्य को देश की जनता कतई बर्दाश्त नही करेगी । इसी को लेकर आज हम भाजपाइयों ने कांग्रेस के इन सांसदों का कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow