नवागत खंड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार।।

Sep 27, 2024 - 18:30
 0  37
नवागत खंड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार।।
नीतेश कुमार संवाददाता राकेश कुमार,,, रामपुरा:- विकास खण्ड जालौन से स्थानांतरित होकर आए खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार यादव ने नई तैनाती मिलने के बाद गुरुवार को खंड विकास अधिकारी रामपुरा का चार्ज संभाल लिया है। शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू करने की उनके द्वारा संकल्पना व्यक्त की गई है। बीडीओ प्रशांत कुमार यादव ने बताया कि विकासखंड द्वारा संचालित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ जरूरतमंद पात्र गरीबों को पारदर्शिता पूर्वक उन तक पहचान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओ को समूह में जोड़कर, समूहों के माध्यम से बागबानी में कार्य करने को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए टैंकों आदि के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए उन्नत किस्म के पौधे लगवाना भी प्राथमिकता पर रहेगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बाशिंदे आर्थिक मजबूत हो सके। रामपुरा विकास खंड को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में भी लोगों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। लोगों को पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन दिया जाएगा। इसके लिए कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि लोगों के काम किसी भी सूरत में रुकने नहीं चाहिए। काम में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow