ई ऑफिस कक्ष का फीता काट कर शुभारंभ करते मंडल आयुक्त विमल कुमार दुबे ll

Sep 10, 2024 - 17:58
 0  57
ई ऑफिस कक्ष  का फीता काट कर शुभारंभ करते मंडल  आयुक्त विमल कुमार दुबे ll
नीतेश कुमार संवाददाता राकेश कुमार,,,,,,,,, उरई जालौन l मंडलायुक्त विमल दुबे ने कलेक्ट्रेट परिसर में ई-आफिस कक्ष का उच्चीकरण किया गया जिसका फीता काटकर सुभारम्भ किया। मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद जालौन में ई-ऑफिस प्रणाली (पेपर लेस ऑफिस) की शुरुआत की है। 'डिजिटल इंडिया' अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के अंतर्गत आज ई-आफिस कक्ष का उच्चीकरण किया गया ई-ऑफिस प्रणाली के तहत कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि ई-ऑफिस उ.प्र.शासन का एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है जो एन.आई.सी. के सॉफ्टवेर पर कार्य करता है। इस प्रणाली में पारंपरिक फाइलिंग प्रणाली की तुलना में अतिरिक्त लाभ हैं। ई-ऑफिस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है। ई-ऑफिस में किसी भी समय पत्रों एवं फ़ाइलो पर कार्य किया जा सकता है। साथ ही ई–ऑफिस प्रणाली पेपरलेस होने के कारण पर्यावरणनुकूल भी है और सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन होने के कारण उनके गायब होने अथवा किसी अन्य प्रकार की त्रुटि होने की आशंका समाप्त हो जायेगी। सारे कागजात क्लाउड पर सुरक्षित रहते हैं। अधिकारी तथा कर्मचारी ई-फाइल पर डिजिटल रूप में हस्ताक्षर करते है। ई–ऑफिस प्रणाली में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही को पारदर्शी तरीके से तय किया जा सकेगा। ई-ऑफिस में अगर कोई फाइल आती है तो उसका नोटिफिकेशन सम्बंधित को मिल जाता है। तय समय के अंतर्गत उस फाइल का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाता हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह आदि सहित संबंधित अधिकारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow