घर में घुसकर महिला के साथ घटी अप्रिय घटना महिला हुई गंभीर रूप से घायल

Feb 7, 2024 - 05:49
 0  22
घर में घुसकर महिला के साथ घटी अप्रिय घटना महिला हुई गंभीर रूप से घायल
राकेश कुमार संपादक सत्येंद्र सिंह राजावत माधौगढ़। जालौन देर रात एक घर में घुसकर फायरिंग की गई। जिससे गोली महिला की आंख में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामले की जांच शुरू कर दी। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा की है यहां के रहने वाले शिवम गुर्जर की मां प्रधान है। उनके पिता की मौत हो चुकी है आरोप है कि शिवम ने गांव के हरेंद्र पुत्र मटरु को रात में फोन किया, मगर फोन ना उठाने पर शिवम अपने साथियों के साथ हरेंद्र के घर जा पहुंचा, जहां शिवम ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी जिसे देखकर हरेंद्र ने खिड़की खोलकर बात की। इसी दौरान शिवम ने तमंचा निकालकर हरेंद्र के ऊपर खिड़की से फायर कर दिया। जिससे गोली खिड़की के एंगल से टकराती हुई कमरे में लेटी उसकी पत्नी राशि की आंख में लग गई जिससे वह घायल हो गई। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। आरोप है की घटना को अंजाम देने के बाद प्रधान पुत्र शिवम अपने साथी के साथ मौके से भाग गया। वहीं घटना की सूचना हरेंद्र ने पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने महिला को गंभीर हालत में उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में हरेंद्र ने बताया की शिवम उसके साथ ही रहता था। एक मामले में दोनों का नाम दर्ज था। मगर घटना के बाद उसने साथ छोड़ दिया जिसके बाद से ही शिवम उससे दुश्मनी रख रहा है। रात में उसने इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन उरई डॉक्टरों द्वारा गोली लगने की पुष्टि नहीं की गई है क्षेत्राधिकार ने बताया है जांच चल रही है जांच में जो उचित पाया जाएगा कानूनी कार्रवाई आवश्यक की जाएगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar