संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 22 शिकायत , 1 का तुरंत निस्तारण।।

Feb 4, 2024 - 08:33
 0  65
संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 22 शिकायत , 1  का तुरंत निस्तारण।।
नीतेश कुमार , जालौन 3 जनवरी।जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों की 22 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमें 1 शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार व बी डी ओ प्रशांत कुमार की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र से लोगों ने अपनी शिकायतों को दर्ज कराया। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा 10 शिकायतें राजस्व विभाग की आयी जिसमें 1 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया , पुलिस 4, नगर पालिका 3, डूडा 2, विकास, जल निगम, बिजली विभाग की 1-1 शिकायत पंजीकृत हुई। उपजिलाधिकारी ने पंजीकृत शिकायतों को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग के आये अधिकारियों को सुपुर्द कर दी तथा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार श्रीश मिश्रा, बी ई ओ शैलजा व्यास,जे ई बिजली पैश्वनीराम, जिलेदार राजकुमार, डां राजीव दुबे, गोविंद सक्सेना समेत तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow