सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Jan 27, 2024 - 21:43
 0  18
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
माधौगढ़: शादी का सुतकारा लेकर लड़की की ससुराल मोटरसाइकिल जा रहे दोनों व्यक्ति भगवानपुरा गांव के पास गंदे नाले में गिर गए। गंदे नाले में गिरने की वजह से दोनों व्यक्ति बुरी तरह हुऐ घायल, घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां डॉक्टरों के द्वारा किया गया इलाज, तो वहीं 55 वर्षीय व्यक्ति राम आसरे को किया अमृत घोषित, तो वहीं चालक को किया उच्च संस्थान रेफर, मृत्यु की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल में जुड़ गई। मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के पास से निकले गंदे नाले का है। जहां मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति कानपुर देहात के रहने वाले हैं, और माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र से होते हुए मध्य प्रदेश भिंड जा रहे थे। नशे में धुत होने की वजह से मोटरसाइकिल चालक का संतुलन खो बैठा और मोटरसाइकिल गंदे नाले में जा गिरी जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से अस्पताल में कराया भर्ती जहां डॉक्टर के द्वारा राम आसरे 55 वर्ष निवासी कानपुर देहात को मृत घोषित किया। तो वही राजकुमार पुत्र स्व: हाकिम सिंह को उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तो वहीं मौके पर पहुंची माधौगढ़ थाना पुलिस कोतवाल रजनीश सिंह चौहान एसएसआई नन्हेलाल सिंह अपने दल वाल के साथ शव को कब्जे में लिया पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया। और जांच पड़ताल में जुट गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

दविंदर सिंह जिला जालौन माधौगढ़ तहसील से दविंदर सिंह 9988226530