भव्य शोभायात्रा के साथ विवेकानंद इंटर कालेज में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Dec 15, 2023 - 23:30
 0  12
भव्य शोभायात्रा के साथ विवेकानंद इंटर कालेज में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
अनुराग श्रीवास्तव जालौन 15 दिसंबर। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरीजी महाराज के नेतृत्व में बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तिमय होकर झूमे। श्रृद्धा में झूम रहे भक्तों पर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। स्वामी परमानंद गिरीजी महाराज के नेतृत्व में नगर में चल रहे अखंड परमधाम आश्रम में आज से श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।द्वारिकाधीश मंदिर परिसर से बैंड बाजा के साथ भगवताचार्य ज्योतिर्मयानंदजी महाराज की अगुवाई में विशाल शोभा व कलश यात्रा निकाली गयी है। द्वारिकाधीश मंदिर से निकली शोभायात्रा पानी टंकी, तहसील मार्ग से स्टेट बैंक के सामने से होते हुए पोस्ट आफिस के सामने से देवनगर चौराहे पर पहुंची।देवनगर चौराहे होते हुए कथा स्थल स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज उरई मार्ग पर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान के विभिन्न रूपों की झांकी साथ में चल रही थी। इसके ही भक्त स्वामी परमानंद गिरीजी महाराज व भगवताचार्य के साथ झांकियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत कर रहे थे। स्वामी परमानंद गिरीजी महाराज के अनुयायियों ने उन्हें जगह जगह फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैंड-बाजे पर भज रहे गीतों पर भक्त थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा जिस मार्ग निकल रही थी वहीं मार्ग भक्तिमय हो रहा था। इस मौके पर पारीक्षत महेंद्र सिंह उर्फ मनसुख दादी, उर्मिला सिंह श्रीमद्भागवत गीता को सिर पर धारण कर आगे बढ़ रहे थे। उनके साथ स्वामी दयानंद जी महाराज, दीपू त्रिपाठी, विद्या सागर मिश्रा, शैलेन्द्र गुप्ता, गोविंद दीक्षित, पुनीत मित्तल, शिवराज सिंह निरंजन, राजेश गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, बालाजी गुर्जर, संजय बाथम, गुरु प्रकाश, शिवम शर्म, प्रदीप शर्मा, प्रशांत अवस्थी, शिवम त्रिपाठी, नीटू विश्नोई, पंकज अग्रवाल, मनीष शिवहरे, रामेन्द्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। *सुबह 7 बजे से होगा योगाभ्यास* कथा स्थल स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज उरई मार्ग पर स्वामी परमानन्द जी महाराज के नेतृत्व में प्रातः 7 बजे से योगाभ्यास कराया जायेगा तथा 8 बजे से उनके श्रीमुख से प्रवचन किया जायेगा। अपरान्ह 1 बजे से भगवताचार्य ज्योतिर्मयानंदजी महाराज के मुख श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराया जायेगा। फोटो परिचय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow