साइकिल मैकेनिक की करंट लगने से मौत, घर में नहीं जल रही थी लाइट ll

Aug 19, 2024 - 07:28
 0  167
साइकिल मैकेनिक की करंट लगने से   मौत, घर में नहीं जल रही थी लाइट  ll
नीतेश कुमार,,, जालौन। थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम नोरेजपुर में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नौरेजपुर में उमाकांत पुत्र शिवदास नामदेव मोटर साइकिल मैकेनिक का काम नैनापुर में करता था। शाम को लगभग 7 बजे अपनी दुकान से घर पहुंचा वहां पर उसके घर की लाइट नहीं जल रही थी, तो वह ठीक करने लगा। ठीक करते समय उमाकांत को करंट लग गया। जिसे देखकर घरवाले तुरंत अस्पताल ले गए अस्पताल में इलाज के पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। उमाकांत की शादी को लगभग एक माह चार दिन हुए थे रक्षाबंधन के ठीक पहले बहनों का राखी का त्यौहार सूना पड़ गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow