*पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ और पुलिस के बीच मारपीट, मौक़े पर पहुँचे भाजपा के नेतागण, एसपी द्वारा चुर्खी थानाध्यक्ष को किया गया लाइन हाजिर*

Jun 2, 2024 - 19:30
 0  13
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ और पुलिस के बीच मारपीट, मौक़े पर पहुँचे भाजपा के नेतागण, एसपी द्वारा चुर्खी थानाध्यक्ष को किया गया लाइन हाजिर*
उरई(जालौन)।गत दिवस शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जंग का अखाड़ा बन गया। सत्ता की हनक दिखाते हुये चुर्खी थानाध्यक्ष की शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में योगी की पुलिस के पुलिस कर्मियों से हॉट टॉक हो गई। जिसके बाद भाजपा कार्य कर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। जिसमें भाजपा के दो कार्यकर्ता और पुलिस के एक इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने पुलिस कर्मियों पर गुंडा गर्दी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। वहीं घटना में घायल भाजपा कार्यकर्त्ताओं और पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका मेडिकल कराया गया है। इसके बाद डीएम-एसपी दोनों पक्षों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना जालौन के पुलिस अधीक्षक कार्यालय उरई की है। यहां चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम कुटरा के रहने वाले महोबा के भाजपा मंडल अध्यक्ष रिसाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष महेवा राममोहन चतुर्वेदी निवासी जरारा की शुक्रवार को चुर्खी थानाध्यक्ष कमलेश प्रजापति से मिट्टी खनन को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर शुक्रवार की रात को ही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा काटा था। जिसके बाद चुर्खी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने सभी को हटा दिया था। इसी बात को लेकर शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रिसाल सिंह व मंडल उपाध्यक्ष राममोहन चतुर्वेदी उरई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। जहां सत्ता की हनक दिखाते हुये दोनों भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कक्ष में मौजूद इंस्पेक्टर व सिपाहियों पर रौब झाड़ने का प्रयास किया। जिसे देख पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। जिसमें महेबा ब्लाक के भाजपा मण्डल अध्यक्ष रिसाल सिंह व भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष राममोहन चतुर्वेदी के साथ इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह, महिला सिपाही अंबिका सिंह, राजेंद्र को भी चोटें आ गईं। इसके बाद सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के साथ कई कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय में हंगामा किया और पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने मारपीट की है। मामले के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता पहले जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से मिले। इसके बाद सभी को डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही घायल पुलिस कर्मियों को भी डाक्टरी के लिए भेजा गया है।बाद में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा घायल दोनों पक्षों को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मामले को शांत कराया। इस मामले में जालौन के एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई है। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। *एसपी द्वारा भाजपाइयों पर हमला करने के आरोप में चर्चित चुर्खी थानाध्यक्ष किये गये लाइन हाजिर, वहीं दिनेश कुमार को सौंपा गया चुर्खी थाना का प्रभार* उरई(जालौन)।थानाध्यक्ष चुर्खी लगातार लम्बे समय से चर्चा में बने हुए थे। थानाध्यक्ष रहते उन्होंने 3 उपनिरीक्षकों, 2 हेड कांस्टेबल व कम्प्यूटर आपरेटर को लाइन हाजिर कराने में अहम भूमिका निभाई थी।दूसरों को लाइन हाजिर कराने वाले थानाध्यक्ष आज स्वयं लाइन हाजिर हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar