अनुबंधित बसों के चलने का रास्ता साफ, मार्च से 27 रूटों पर दौड़ेंगी

Feb 18, 2024 - 21:04
 0  23
अनुबंधित बसों के चलने का रास्ता साफ, मार्च से 27 रूटों पर दौड़ेंगी
इटावा। छोटे रूटों पर डग्गामर वाहनों के सहारे चल रही लगभग तीन लाख आबादी को जल्द राहत मिलेगी। परिवहन निगम 27 रूटों पर अनुबंधित बसें चलाएगा। शासन से इसके लिए अनुमति मिल गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। बड़े रूटों के साथ ही छोटे रूटों पर चलने वाले लोगों को सुरक्षित और सुलभ यात्रा का लाभ देने के लिए बनाई गई योजना अब धरातल पर आ रही है। एआरटीओ, एआरएम की ओर से संयुक्त रूप से सर्वे करके तैयार किए गए रूटों पर अनुबंधित बसें चलाने की अनुमति शासन से मिल गई है। करीब 27 मार्ग चिह्नित किए गए हैं, जो जिले को आसपास के जिलों के छोटे रूटों से जोड़ रहे हैं। इन रूटों पर वाहन चलने से लगभग तीन लाख की आबादी को डग्गामार वाहनो से राहत मिलेगी। 20 फरवरी को लखनऊ में इस संबंध में होने वाली बैठक में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक बसें चलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow