बहन मायावती का 68 वां जन्मदिन गोहन में जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया

Jan 15, 2024 - 18:56
 0  27
बहन मायावती का 68 वां जन्मदिन गोहन में जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया
रामपुरा। , जालौन। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु मायावती का 68 व जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में ग्राम गोहन अंबेडकर पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बहन मायावती के जन्मदिन पर केक काटकर लंबी आयु की कामना की। एवं मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुं प्रमोद सिंह राजावत पूर्व मण्डल कोर्डिनेटर मंडल झांसी बसपा जालौन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रामप्रसाद त्यागी नें किया। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रहलाद राजपूत रहे। कार्यक्रम का संचालन छोटे लाल त्यागी ने किया। बहन जी के जन्मदिन पर संकल्प लिया की आने वाले लोकसभा चुनावों में बहन जी को एक एक वोट डलवा कर हाथ मजबूत कर प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। बसपा के वरिष्ठ लोगों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भंते जी, पुनीत त्रिपाठी विधान सभा उपाध्यक्ष, फिरोज खान, राजा बाबू अंबेडकर,ज्ञान सिंह टेलर,कालका प्रसाद,माता प्रसाद, बबलू कुशवाहा,ज्ञान सिंह अण्डा वाले, सोनू ऑटो,मुकेश,कमल सिंह, मोनू पेंटर,आकाश राही,अमन ठाकुर,शीलमा बौद्ध,दीनदयाल, बापू, रामकुमार कठेरिया,राजा भईया बौद्ध,कमलेश कुमार,मुन्नी देवी, रामभरोसे,अजान सिंह,काशी प्रसाद,राम देवेंद्र,अभिलाख चंदेल, बाबू कठेरिया,अजीत वाल्मीकि,रामनारायण मिर्जापुर,नीतेश ठाकुर,मुहर सिंह,जोनू चावला,एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar