खाली जगह के विवाद में दो लोगों ने महिला के साथ की मारपीट

Jan 15, 2025 - 22:32
 0  6
खाली जगह के विवाद में दो लोगों ने महिला के साथ की मारपीट
जालौन। खाली जगह को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने मिलकर महिला के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी गांव में कुछ खाली भूमि पड़ी है। जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी गांव के जयदेव व मंगल इस भूमि को लेकर आए दिन विवाद करते रहते हैं। जिसके चलते वह परेशान है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह इस खाली भूमि को उपरोक्त जयदेव व मंगल उससे विवाद कर रहे थे। जब उसने रोका तो गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow