नगर के लोगों ने अवैध हूटर लगे वाहनों को बंद कराने की उठाई मांग

Feb 20, 2025 - 08:20
 0  10
नगर के लोगों ने अवैध हूटर लगे वाहनों को बंद कराने की उठाई मांग
जालौन। बाजार व सड़कों पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रौब झाड़ने के लिए तेज आवाज में हूटर बजाकर गाड़ियां निकलती है। हूटर का आवाज सुनकर राहगीर परेशान हो जाते हैं। नगर में अवैध रूप से हूटर लगे वाहनों का संचालन होने के बाद भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर के लोगों ने अवैध हूटर लगे वाहनों को बंद कराने की मांग एसपी से की है। देश की सर्वाेच्च अदालत ने वाहनों में जाति लिखना गैर कानूनी बता दिया है। इसके बाद भी नगर की सड़कों पर दौड़ते तमाम वाहनों पर जाति लिखा हुआ है। इसके साथ ही नगर में प्रेस, पुलिस लिखे वाहनों की भरमार है। इसके अलावा नगर में दौड़ते चार पहिया वाहनों में अवैध रूप से हूटर लगे हुए हैं। बाजार में भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चालक रौब झाड़ने के लिए हूटर बजाकर निकलते हैं। लंबे समय से सरकारी नियमों व मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर ऐसे वाहनों का संचालन हो रहा है। रौब झाड़ने व लोगों को प्रभावित करने वाले शब्दों व हूटर का अवैध रूप से प्रयोग किया जा रहा है। इसके बाद भी ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न होने से इस प्रकार के वाहनों का संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिवक्ता उमेश दीक्षित, जयकिशोर याज्ञिक, बादाम सिंह यादव, बटुकनाथ शुक्ला आदि ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि नगर में सर्वाेच्च अदालत की रोक के बाद हूटर लगाकर चल रहे वाहनों पर रोक लगायी जाए, जिससे यातायात सुगम हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow