जालौन। नगर में संचालित वृद्धा आश्रमों की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे व परियोजना निदेशक ने नगर में संचालित दोनों वृद्धा आश्रमों का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद लोगों के हालचाल जानने के साथ मिलने वाली सुविधाओं को देखा।
नगर में कोंच मार्ग पर संस्था चेतना द्वारा ओल्ड एज होम का संचालन किया जा रहा है। भारतीय महिला एवं मानव कल्याण शिक्षा प्रसार समिति द्वारा औरइया मार्ग आवासीय वृद्धा आवासीय वृद्धा आश्रम संचालित किया जा रहा है। 50-50 लोगों के रहने व खाने पीने के साथ जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। वृद्धाश्रमों की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित दो सदस्यों की टीम गठित की गयी थी। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेम प्रकाश मोर्या व परियोजना निदेशक डी आर डी ए अखिलेश तिवारी ने वृद्धाश्रमों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोंच मार्ग पर संचालित ओल्ड एज होम में 38 वृद्ध मिले। टीम के सदस्यों ने मौके पर मिले वृद्धजनों से मिलने वाले नाश्ता, खाना की जानकारी ली तथा नाश्ता व खाना के समय को भी पूछा। लोगों के रहने के लिए उपलब्ध विस्तार गर्म कपड़े देखे। पेयजल, शौचालय व स्नानघर को भी देखा। मिल रही सुविधाओं से वृद्धजनों ने संतोष व्यक्त किया। टीम ने औरइया मार्ग पैट्रोल पम्प के सामने संचालित आवासीय वृद्धाश्रम को भी देखा। निरीक्षण के दौरान यहां 44 लोगों मिले टीम ने वृद्धावस्था में जीवन जी रहे लोगों की जीवन की कठिनाइयों को पूछा तथा वृद्धाश्रम से हो रही सहूलियत की जानकारी ली। इसके संतुष्टि पर भी चर्चा की। वृद्धों ने सरकार व संचालकों की तारीफ की। इस मौके पर ओल्ड एज होम के प्रबंधक एस कुमार, सुनील परिहार, मीनू शाक्य, निधि, निशी, सतेन्द्र सिंह , दीवन सिंह, पूजा तथा आवासीय वृद्धाश्रम के प्रबंधक आनंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।