पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dec 18, 2024 - 22:41
Dec 18, 2024 - 22:57
 0  18
पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालौन। लगभग 10 दिन पूर्व महिला की हत्या के बाद उसके शव को खजुरी के पास माइनर में फेंके जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी गांव के पास माइनर में 13 दिसंबर की सुबह एक महिला का शव मिला था। उस दिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अगले दिन महिला के हाथ पर लिखे नाम से उसकी शिनाख्त मोहल्ला गणेशजी निवासी ज्योति पत्नी अमित बेलदार के रूप में हुई थी। इस मामले में महिला का गला रेतकर महिला की हत्या की गई थी। पुलिस हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला की हत्या में उसके भाई रामप्रकाश व जीतेंद्र उर्फ जीतू के साथ पति का भी हाथ था। पुलिस ने भाइयों की हिरासत में लेकर जब उनसे पूछतांछ की तो दोनों ने ज्योति की हत्या की बात कुबूल कर ली थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बहिन व बहनोई अमित मुंबई के नालासोपारा में काम करते थे। जहां बहिन के संबंध एक व्यक्ति के साथ हो गए थे। जानकारी होने पर वह दोनों वापस घर आ गए। लेकिन यहां भी बहन में सुधार नपहीं हुआ। इसी वजह से उन्होंने अपने बहनोई अमित के साथ मिलकर बांका से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही उसके शव का ऑटो में ले जाकर खजुरी के पास माइनर में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया था। वहीं, पुलिस मामले में आरोपी पति की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह कोतवाल वीरेंद्र पटेल को सूचना मिली कि महिला की हत्या में आरोपी पति चुंगी नंबर चार के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow