अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Dec 16, 2024 - 21:48
 0  20
अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जालौन। शुक्रवार की सुबह ग्राम खजुरी के पास माइनर में अज्ञात महिला का शव का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या में पुलिस ने महिला के दो भाइयों को पकड़ा है जबकि पति फरार है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका, शव को माइनर में फेंकने के लिए ले जाने में प्रयोग किये गए ऑटो व महिला का मोबाइल बरामद किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी गांव के पास माइनर में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव मिला था। शनिवार को महिला के शव की शिनाख्त ज्योति बेलदार (35) पत्नी अमित कुमार निवासी गणेशजी के रूप में की गई थी। महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस हत्या के मामले को तलाश रही थी। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका के पति अमित को पत्नी ज्योति के चरित्र पर शक था। जिसके बाद उसने पत्नी के भाई रामप्रकाश व जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्रगण मानसिंह निवासी उमरारखेड़ा उरई के साथ मिलकर 7 व 8 दिसंबर की रात को ज्योति की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को ऑटो में ले जाकर खजूरी के पास माइनर में फेक दिया था। महिला के शव को शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा और प्रधान के माध्यम से कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपित दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति अभी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है। हत्यारों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किये गये बांका और ऑटो के साथ मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। बताया कि आरोपी रामप्रकाश के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज है। वहीं, पुलिस महिला के पति की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow