जालौन। नगर से कानपुर के लिए सुबह लगभग सात बजे परिवहन निगम की बस का संचालन होगा। यह आश्वासन एआरएम ने दिया है।
नगर से कानपुर के लिए सुबह साढ़े पंाच बजे परिवहन निगम की बस का संचालन किया जा रहा है। यह बस पानी की टंकी से कानपुर के लिए जाती है। सर्दी के मौसम में लोगों का इतनी सुबह निकलना मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते नगर में आए सदर विधायक व एआरएम से नगर के लोगों ने सुबह सात बजे एक दूसरी बस का संचालन शुरू कराने की मांग की। जिस पर एएआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि लोगों का सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बस का टाइम टेबल निर्धारित करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। कहा कि बस का टाइम टेबल निर्धारित होने के बाद इसी सप्ताह से बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बस का संचालन शुरू होने के बाद सर्दी के मौसम में भी लोग समय से अपने गंतव्य स्थल तक पहुंच सकेंगे।