प्राथमिक विद्यालय के पास फैली गंदगी से बच्चे हो रहे परेशान

Jun 6, 2025 - 22:20
 0  3
प्राथमिक विद्यालय के पास फैली गंदगी से बच्चे हो रहे परेशान
जालौन। गर्मी के मौसम सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन चल रहा है। समर कैंप में बच्चों को बुलाया जा रहा है। ग्राम अकोढ़ी दुबे में प्राथमिक विद्यालय के पास बने कूड़ाघर के आसपास फैली गंदगी फैली हुई है। स्कूल के पास फैली गंदगी से बच्चों को परेशानी हो रही है। सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है। इस अभियान पर मोटी रकम खर्च हो रही है। गांव को साफ सुथरा बनाने के सफाई कर्मचारी की नियुक्ति भी की गयी है तथा कूड़ा घर बनाए गए हैं। इन प्रयासों के बाद भी गांव में सफाई कर्मचारियों के न आने से गांव की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। विकास खंड के ग्राम अकोढ़ी दुबे में प्राथमिक विद्यालय के पीछे से कूड़ाघर बनाया गया है। गीला व सूखा कूड़ा के लिए अलग-अलग स्थान सुनिश्चित किया गया है। लोग कूड़ाघर में कचरा तो डाल रहे हैं लेकिन कूड़ाघर से कूड़ा न उठाए जाने के कारण कूड़ा सड़क पर आ जाता है। आसपास की बजबजाती नालियों व सड़क पर पड़े कूड़ा के कारण स्कूल में चल रहे समर कैम्प में आने वाले छोटे छोटे बच्चों को निकलने में दिक्कत होती है। कचरे निकलने वाली बदबू आसपास के बाशिंदों के साथ स्कूली बच्चों को परेशान कर रही है। गांव में 2-2 सफाई कर्मचारी होने के बाद गंदगी फैली हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow