सरकारी सेवा में कार्यरत दंपति को अच्छे कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

Jun 3, 2025 - 20:17
 0  199
सरकारी सेवा में कार्यरत दंपति को अच्छे कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
जालौन(उरई)। सरकारी सेवा में कार्यरत दम्पति को अच्छे कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।शिक्षक पत्नी को शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मथुरा ने सम्मानित किया तो सी ओ पति को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस शौर्य सम्मान से आगरा में सम्मानित किया गया। पति पत्नी को सम्मान मिलने से परिवार व उनके शुभ चिंतकों ने शुभकामनायें दी। नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी दर्शन सिंह पाल की बेटी रीनू पाल शिक्षक है तो दामाद कुंवर सिंह पाल पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। वह इस समय आगरा पुलिस उपाधीक्षक पद पर सेवायें दे रहे है जबकि उनकी पत्नी रीनू पाल विकास खंड के ग्राम नैनपुरा के प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य कर रही है। दम्पति अपने अपने कार्यक्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय नैनपुरा की प्रधानाध्यापिका रीनू पाल को विद्यालय में किये गए शैक्षिक नवाचारों व उत्कृष्ट कार्यों के लिए दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र केशव धाम, केशव नगर वृन्दावन, मथुरा में अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। जबकि आगरा में उप निरीक्षक पद पर तैनात कुंवर सिंह पाल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान कर पुलिस शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। पति पत्नी को सम्मान मिलने से दोनों परिवार में खुशी का माहौल। रीनू पाल के पिता दर्शन सिंह व मां किरन व ससुर वीरेंद्र सिंह व सास श्रीदेवी सहित पूरे परिवार में खुशी का माहोल है तथा उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow