जालौन। एडवोकेट योगेश चंद्र त्रिपाठी के बड़े भाई व नगर पालिका के रिटायर्ड ईओ सतीश चंद्र त्रिपाठी (90) का शनिवार की सुबह अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के राजीव माहेश्वरी, उमेश दीक्षित, महेश सोनी, विनय माहेश्वरी, रजत उपाध्याय, मुन्ना द्विवेदी आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।