जालौन। नगर के एक विद्यालय में 26 नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
नगर के मैसकॉट पब्लिक स्कूल में 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों में शहीद हुए लोगों को श्रृद्धांजलि दी गई। बच्चों व अतिथियों ने कैंडिल जलाकर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के संयुक्त राज्य निदेशक डॉ सोमेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि 26 नवंबर को मुंबई आम दिनों की तरह व्यस्त थी। महानगर के हालात पूरी तरह सामान्य थे। लेकिन पड़ोसी देश से आए कुछ आतंकियों को यह रास नहीं आया और उन्होंने मुंबई शहर में हमला कर दिया। इस हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए साथ ही 300 से अधिक लोग घायल हुए। इस आतंकी हमले के 16 वर्ष बाद भी उसकी याद आज भी ताजा है। यह भारतीय इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाहकर भी नहीं भुला सकता। प्रबंधक डॉ. ओसाफ अंसारी ने संविधान दिवस के बारे में बच्चों को बताया। इस मौके पर डॉ. एसके कोष्टा, प्रधानाध्यापक विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।