जालौन। नवीन बार एसोसिएशन तहसील जालौन की कार्यकारिणी में मंत्री पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष समेत अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन व चुनाव अधिकारी कृष्णचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नवीन बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ है। अध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार प्रजापति और प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने नामांकन दाखिल किए थे। बाद में प्रमोद कुमार के नामांकन पत्र वापस लेने पर कमलेश कुमार प्रजापति को निर्विरोध चुन लिया गया। महामंत्री पद पर लोकेेंद्र कुमार सिंह व रामकुमार दोहरे ने नामांपत्र जमा किए। थे। इस पद पर चुनाव अधिकारी कृष्णचंद्र त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पंजीकृत 53 मतदाताओं में 48 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें लोकेंद्र ंिसह को 31 व रामकुमार दोहरे को 17 वोट मिले। लोकेंद्र सिंह 14 वोटों से विजयी हुए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर ओमनारायण सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार व सहमंत्री पद पर आदित्यनारायण का नामंाकन पत्र दाखिल हुआ था। इन पदाधिकारियों को भी निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन कृष्णचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल चुनाव संपन्न हो गया है। बार काउंसिल का नया एजेंडा प्राप्त हुआ है। जिस पर मंथन चल रहा है। आगे की कार्रवाई उसी के बाद होगी।