नगर के देव नगर चौराहे पर सरदार पटेल चौक के बोर्ड लगे का मामला बना चर्चा का विषय

Jan 11, 2025 - 08:20
 0  5
नगर के देव नगर चौराहे पर सरदार पटेल चौक के बोर्ड लगे का मामला बना चर्चा का विषय
जालौन। नगर का प्रवेश द्वार देवनगर चौराहा कहलाता है। यह नाम दशकों पुराना है। परंतु शुक्रवार की शाम नगर के प्रवेश द्वार पर बने गुलंबर पर सरदार पटेल चौक के बोर्ड लगा दिए हैं। जिससे यह मामला नगर में चर्चा की विषय बन गया है। बस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि चौराहे का नाम बदलने का न तो कोई प्रस्ताव है और न ही इसकी अनुमति दी गई है। नगर में पूर्वी दिशा की ओर जो चौराहा है उसे अब तक देवनगर चौराहे के रूप में ही जाना जाता है। जहां भी चौराहे का संबोधन होता है तो उसे देवनगर चौराहा ही कहा जाता है। उरई की ओर से आने पर यही चौराहा सबसे पहले पड़ता है। यहां से एक सड़क बंगरा होकर मध्यप्रदेश के लिए औरैया, कोंच आदि स्थान के लिए गई तो , दूसरी सडक चुर्खी, बाबई तीसरी उरई और चौथी नगर में अंदर प्रवेश के लिए है। कुछ समय पूर्व देवनगर चौराहे का सुंदरीकरण नगर पालिका द्वारा कराया गया था। जहां गुलंबर व छतरी बनाकर लाइटिंग और फव्वारे लगवाए गए हैं। शुक्रवार को कुछ लोग इसी गुलंबर पर पहुंचे और छतरी के ऊपर चारों ओर सरदार पटेल चौक के बोर्ड लगा दिए। जब नगर के लोगों ने इन बोर्ड को लगा देखा तो नगर में यह चर्चा का विषय बन गया। इस बारे में जब नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से देवनगर चौराहे का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही देवनगर चौराहे पर सरदार पटेल चौक का बोर्ड लगाने के लिए नगर पालिका से कोई अनुमति ली गई है। उन्हें इस बारे में जानकारी हुई है, उन्होंने इस बाबत उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। वहीं, एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। यदि बोर्ड नियम विरूद्ध लगाए गए हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow