फायर करते हुए ग्रमीण के साथ कि मारपीट

Feb 21, 2025 - 21:45
 0  5
फायर करते हुए ग्रमीण के साथ कि मारपीट
जालौन। ग्रामीण द्वारा नया मकान बनाए जाने से नाराज गांव के ही व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण के साथ मारपीट करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी श्याम सिंह उर्फ मझले ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में ही अपना नया मकान बनवाया है। मकान बनाने से गांव के ही मनोज कुमार उससे रंजिश मान बैठे हैं। अक्सर गलत जगह पर मकान बनाने का आरोप लगाकर उसके साथ विवाद करते रहते हैं। शांति बनाए रखने के लिए वह शांत रहता है। लेकिन इससे उसके हौसले और बढ़ गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की दोपहर घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी मनोज अपने तीन चार साथियों को लेकर उसके घर आ धमके और गाली, गलौज करने लगे। ज उसने मना किया तो लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मनोज ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचा से फायर कर दिया। किसी तरह उसने झुककर अपनी जान बचाई। आवाज सुनकर गांव के अन्य लोगों को आता देख वह आइंदा जान से मारने की धमकी देकर सभी वहां से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बाबत सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस फायरिंग के मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow