मिशन शक्ति के तहत इंटर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की कोतवाल

Nov 23, 2024 - 23:58
 0  10
मिशन शक्ति के तहत इंटर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की कोतवाल
जालौन। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी अवस्थी को एक दिन का कोतवाल बनने का मौका मिला। इस समय मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिला और बालिका सशक्तिकरण के प्रयास चल रहे हैं। छात्राओं को अधिकारियों से मिलने और उनकी कार्यप्रणाली को समझने का मौका दिया जा रहा है। इसी क्रम में आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी अवस्थी को एक दिन का कोतवाल बनने का मौका मिला। जिसमें कोतवाली पहुंची। साक्षी अवस्थी ने सबसे पहले कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। विभिन्न पटलों पर होने वाले कार्यों को समझा। कोई शिकायतकर्ता कहां पहुंचकर अपनी शिकायत दे सकता है। शिकायत पर क्या कार्रवाई होनी है और उसका क्या निस्तारण हो सकता है। इसके बारे में भी जानकारी ली। महिला संबंधी अपराधों के लिए बनाई गई महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। आरोपी को कहां और कैसे बैठाना है इसकी भी जानकारी ली। यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते के लिए तैयार हैं तो क्या करना है और यदि उनके बीच विवाद समाप्त नहीं हो रहा है तो किस प्रकार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इन सभी प्रक्रियाओं को उन्होंने बारीकी से जाना। कोतवाल वीरेंद्र पटेल व सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने छात्रा को विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं, साक्षी ने बताया कि उसे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को समझकर अच्छा लगा। आगे वह आईएएस बनकर महिला उत्थान के संबंध में कार्य करना चाहेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow