मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कल्याण मंडप का हुआ भूमि पूजन

May 17, 2025 - 22:20
 0  5
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कल्याण मंडप का हुआ भूमि पूजन
जालौन। नगर में जनसुविधा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कल्याण मंडप बनने जा रहा है। शनिवार को छत्रसाल मैदान परिसर में इसका भूमि पूजन कार्यक्रम सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने बताया कि कल्याण मंडप का निर्माण 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। यह भवन नौ माह में बनकर तैयार होगा जिसका लोकार्पण 14 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। यह भवन तीन मंजिला होगा। जिसमें स्टेज, किचिन, शौचालय, हॉल, कमरे और पानी, बिजली आदि की व्यवस्था होगी। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएंगे। ताकि इसका लाभ नगरवासियों को मिलता रहे। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि यह कल्याण मंडप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी सोच का परिणाम बताया। समाज के सभी वर्गों को कल्याण मंडप बनने के बाद इसका लाभ मिलेगा। भूमि पूजन वैदिक रीति रिवाज के साथ और मंत्रोच्चार के बीच बबेले महाराज द्वारा संपन्न कराया गया। नगरवासियों के लिए यह कल्याण मंडप विकास की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है, जो सामाजिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित मंच उपलब्ध कराएगा।कार्यक्रम में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मलखान सिंह दोहरे, कुंवर सिंह, सभासद नफीस सिद्दीकी, शफीक, जयकरण दोहरे, ललित शुक्ला, शफक खान, गुड्डन प्रजापति, शैलेंद्र दोहरे आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow