बिजली घर में अचानक शार्ट सर्किट होने के चलते हुआ ब्लास्ट

Feb 28, 2025 - 22:53
 0  15
बिजली घर में अचानक शार्ट सर्किट होने के चलते हुआ ब्लास्ट
जालौन। बिजलीघर में अचानक शार्ट सर्किट के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के कारण बिजलीघर की आपूर्ति ठप्प हो गई। लगभग पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नगर की जनता परेशान हुई साथ ही जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। जुमा होने के चलते नमाजी भी परेशान रहे। अभी गर्मी का मौसम ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है। इससे पूर्व ही मौसम परिवर्तन के साथ ही बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। शुक्रवार को उरई मार्ग स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीन में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के कारण सुबह आठ बजे से पूरे नगर समेत आसपास के गांव भिटारा, लौना, छौलापुर, गूढ़ा न्यामतपुर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। मशीन में आग लगने से केबिल जल गई और मशीन में खराबी आ गई। इससे पूर्व सुबह सात बजे से आठ बजे तक एक घंटे की कटौती हुई। इसके बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो थोड़ी देर अचानक खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। सुबह से ही लगातार पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी हुई। सुबह घरों में लोगों ने पानी भी नहीं भर पाया। उधर, जुमे का दिन भी था। बिजली की आपूर्ति बंद हो जाने से लोगों को पानी का इंतजाम करने में परेशान होना पड़ा। बिजलीघर में आई खराबी को ठीक करने के लिए अवर अभियंता नवीन कंजोलिया के नेतृत्व में टीम ने सुबह साढ़े आठ बजे से मरम्मत का काम शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे काम पूरा हुआ। जिसके बाद एक एक फीडर की बिजली आपूर्ति शुरू की गई। दोपहर लगभग एक बजे तक सभी फीडर चालू हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow