45 सालों बाद कफन में लिपटी ससुराल पहुंची दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन पति ने किया अंतिम संस्कार

Mar 5, 2025 - 08:11
 0  101
45 सालों बाद कफन में लिपटी ससुराल पहुंची दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन पति ने किया अंतिम संस्कार
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन में दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया, वह 45 बर्षो बाद अपनी ससुराल ग्राम कुरौली में लखनऊ से कफन में लिपटी हुई पहुंची। दस्यु सुंदरी कुसमा नाइन के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। गांव में रात भर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार सुबह पुलिस अभिरक्षा में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। कुसुमा के अंतिम दर्शन के लिए जिले भर से समाज के लोग कुरौली गांव पहुंचे। ग्रामीणों के अलावा उनके पुराने परिचित और संबंधी भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। गांव में उनके निधन की खबर से सन्नाटा छाया रहा। हालांकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। वही अंतिम संस्कार उनके पति केदार उर्फ रूठे याज्ञिक द्वारा किया गया। उसके शव को लेने के लिए उसका सौतेला पुत्र पहुंचा था। वहीं अन्तिम संस्कार के दौरान कुसमा की सौतन के साथ उसके सौतेले पुत्र-पुत्रियां और नंद भी शामिल रहीं। विधि-विधान के साथ सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow