जालौन। महात्मा ज्योतिबाराव फूले जूनियर हाईस्क्ूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके अलावा नगर के स्कूलों में भी नेताजी की जयंती मनाकर उन्हें याद किया गया।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्म तिथि पर महात्मा ज्योतिबाराव फूले जूनियर हाईस्कूल हीरापुर प्रधानाध्यापक जीवाराम कुशवाहा ने बच्चों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी व उनके पराक्रम से अवगत कराया। उन्होंने बताया सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओड़िसा के कटक में हुआ था। नेताजी का जीवन संघर्ष,साहस व देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है। बताया कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन किया और जय हिंद का नारा दिया, जो आज भारत का राष्ट्रीय नारा बन चुका है। नेताजी का संघर्ष और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर श्रीकांत द्विवेदी, शिवम कुमार प्रजापति, संदीप दोहरे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, राजीव कुमार, नैंसी प्रजापति, नैंसी कश्यप, लक्ष्मी, नित्या शर्मा, रिचा सेंगर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के सभी विद्यालयों में भी नेताजी की जयंती मनाकर उन्हें याद किया गया।