जालौन। हिंदू युवा वाहिनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन श्रीगोवर्धन गोशाला में कन्या पूजन और कन्या भोज कराकर मनाया। इस दौरान गोशाला में गोवंशों को गुड़ चना भी खिलााए गए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर श्रीगोवर्धन गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने मुख्यमंत्री के चित्र पर तिलक लगाया आरती की गई। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने कहा कि मुख्यमंत्री हिन्दू युवा वाहिनी परिवार के मुख्य संरक्षक हैं। हिंदू सनातन संस्कृति के पुरोधा होने के साथ ही वह उत्तर प्रदेश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने के दिशा में दिन रात एक कर रहे हैं। गोसंपदा संरक्षण शोध संसथान के अध्यक्ष अनिल शिवहरे ने कहा कि गोवंश की रक्षा में मुख्यमंत्री का महती योगदान है। कार्यक्रम में गोशाला में गोवंशीय पशुओं का गोपूजन किया गया और गायों को हरा चारा, गुड़, चना खिलाया गया। अंत में कन्या पूजन और कन्या भोज कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर ब्रजबिहारी गुप्ता, अजय महतेले, राजा सिंह सेंगर गधेला, अनिल शिवहरे, डॉ. दीपक पाल, मनोज गुप्ता, अनूप दीक्षित, रामजी ताम्रकार, दिनेश कुशवाहा,बलराम सोनी, दीपक गुबरेले, रुपेश साहू, पवन याज्ञिक, अखिलेश सोनी, निशांत गुप्ता, प्रेम बिहारी द्विवेदी, गोपाल पुरवार, लालन ताम्रकार, पंकज सक्सेना, रिषभ ताम्रकार, आकाश सोनी, धर्मेंद्र दीक्षित, श्यामू चौरसिया, शिवम् ताम्रकार, अभिनव सिंह, एपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।