गर्मी के बढ़ते ही पेयजल की समस्या से राहगीर हुए परेशान

May 18, 2025 - 23:45
 0  17
गर्मी के बढ़ते ही पेयजल की समस्या से राहगीर हुए परेशान
जालौन। लगातार आसमान से बरस रही आग के चलते पारा लगातार चढ़ रहा है। बढती गर्मी के कारण राहगीर परेशान हैं। लेकिन अभी तक किसी भी सरकारी संस्था या समाजसेवी संस्था ने नगर में सार्वजनिक प्याऊ शुरू नही कराया है। जिसके कारण राहगीर गर्मी में पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। चौराहों पर शीतल जल के लगाये गये वाटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं। गर्मी के मौसम लोगों को सबसे अधिक प्यास सताती है। इस मौसम में लू से बचने के लिए एवं गले को तर करने के लिए शीतल जल की आवश्यकता होती है। नगर के मुख्य बाजार सब्जी मण्डी, देवनगर चौराहा, कोंच चौराहा समेत तमाम सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण यहां से निकलने वाले राहगीरों को खासी परेशानी होती है। दूर दराज से आने वाले लोगो को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अभी तक किसी सरकारी संस्था अथवा सरकारी रुपये लेकर समाजसेवा करने वाली किसी भी समाजसेवी संस्था ने नगर में सार्वजनिक प्याऊ खोलने की व्यवस्था नहीं की है। गर्मी मे मौसम में बाजार एवं प्रमुख चौराहे पर शुद्ध पेयजल न मिलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। नगर में तहसील गेट के बगल में, देवनगर चौराहे पर लगे वाटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं तो कोंच चौराहे का बंद पड़ा है। राहगीर देवेंद्र, जावेद, अनीस, नफीस, उमेश, नमन आदि ने प्रशसान से मांग की है कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत दिलवाए जाने के लिए नगर में शीतल जल के सार्वजनिक प्याऊ खुलवाए जाएं तथा खराब पड़े वाटरकूलर ठीक कराये जाये जिससे गर्मी में लोगों को गला तर करने के लिए शीतल जल मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow