उरई (जालौन)। महाकाल सर्वसमाज की ओर से कोंच बस स्टैंड स्थित माही पैलेस के पास स्वर्गधाम रथ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कोषाधिकारी आनंद सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अमित कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी आशीष मिश्रा, यातायात प्रभारी वीरबहादुर सिंह ने रथ को रवाना किया और ऐसे कार्यक्रम की सराहना की। उन्होने हैलमेट भी वितरित किए। इस दौरान सेलटैक्स के एडवोकेट महेंद्र कुमार निगम जी अपने विचार रखे। सुनील शर्मा प्रधान गढ़र ने कहा संस्था ऐसे समाज के कार्य आगे भी करती रहेगी। नृपेंद्र देव सिंह खरूसा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महेंद्र अग्रवाल, रमेश गुप्ता पूर्व कानूनगो, देवेंद्र निरंजन, मानसिंह यादव, अरविंद वेद एडवोकेट, प्रेमचंद्र अग्रवाल पिंटू सेठ, अशोक कुमार सिंह,अजय विजिन एजूकेशन, संतोष पाल, मनीष बुधौलिया, भगवान सिंह निरंजन संटे नेता, कमल श्रीवास्तव, गौरव कुशवाहा अजनारी,, बृजकिशोर गोस्वामी महंत रूरा मल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोंच शीलू निरंजन, सौरभ शुक्ला एडवोकेट, उद्योगपति शीतल सिंह सेंगर, डॉ.अनूप अवस्थी कान्हा हॉस्पिटल, सुरेश बघेल उद्योगपति, विशंभर नारायण तिवारी, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, अरविंद नगाइच ठेकेदार, आदित्य अग्रवाल गुड्डा सेठ, मोहित गुप्ता, आलोक शांडिल्य, रोचन महेश्वरी, सुदर्शन ज्वैलर्स, अजय राजपूत, अनिल यादव, गौरव सिंह राजावत, अरविंद कुशवाहा, शरद शर्मा, लॉ कालेज, सुरेश वर्मा, दीपेश हिंगवासिया, संजय सिंह अटा, सोम निरंजन, पंकज दुबे भुआ, मनोज गुप्ता, टोनू निरंजन, आलोक पाठक आदि रहे।