वृद्ध आश्रम के वर्द्धजनो को पूर्व प्रधान ने बांटे कंबल

Jan 13, 2025 - 09:19
 0  5
वृद्ध आश्रम के वर्द्धजनो को पूर्व प्रधान ने बांटे कंबल
जालौन। वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को पूर्व प्रधान ने कंबल वितरित किए। कंबल पाकर वृद्धों के चेहरे खिल उठे। संस्था चेतना द्वारा कोंच रोड पर निशुल्क वृद्धा आश्रम संचालित किया जा रहा है। नगर में संचालित वृद्धा आश्रम में लोगों के रहने व खाने समेत कपड़े आदि की व्यवस्था है। वृद्धाश्रम में रह रहे 38 वृद्धों को सर्दी के मौसम में ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए पूर्व प्रधान जमींपाल सिंह द्वारा कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। संस्था प्रमुख देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन वृद्ध लोगों के पास खाने पीने की व्यवस्था नहीं है और बेसहारा है। ऐसे लोगों को वृद्ध आश्रम में निशुल्क रहने की व्यवस्था की जाती है। उन्हें खाना व जीवन यापन के लिए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं जाएंगी। इस मौके पर प्रबंधक एस कुमार, निशिचंद्र, पूजा, निधि, मीनू शाक्य, सुनील परिहार, सतेंद्र सिंह, संतोष कुमार उपाध्याय, दीवान सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow