ओवरटेक करते समय दो ऑटो आपस में टकराए आधा दर्जन लोग हुए घायल

Dec 16, 2024 - 21:44
 0  15
ओवरटेक करते समय दो ऑटो आपस में टकराए आधा दर्जन लोग हुए घायल
जालौन। उरई मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर दो ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया है। सोमवार को अपरान्ह करीब चार बजे दो ऑटो जालौन से उरई की ओर जा रहे थे। उरई जालौन मार्ग पर अकोढ़ी दुबे के पास तेज गति से ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों में भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो सवार खितौनी (35) पत्नी माखन निवासी कुसमरा, माखन (40) पुत्र नत्थू निवासी कुसमरा, रमाशंकर पांडेय (55) पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी जीपुरा, हेमादेवी (50) पत्नी प्रमोद कुमार निवासी सुशील नगर उरई, सौरभ पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सुशील नगर उरई, नैतिक (15) पुत्र देवेन्द्र व वंदना (30) पत्नी देवेन्द्र निवासीगण कछोरन घायल हो गये। घटना की सूचना पुलिस मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। राहगीरों की मदद व एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ, हेमा व नैतिक को छुट्टी दे दी गई। जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्था रेफर किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow