कोंच

सनाढ्य सभा की कार्यकारिणी हुई गठित

कोंच(जालौन)। सनाढ्य सभा की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को अध्यक्ष और मंत्री ने कर दी है। उक्त कार्यकारिणी में ज्यादातर युवाओं को तरजीह दी गई है जबकि बुजुर्गों को संरक्षक मंडल में रखा गया है।
सनाढ्य सभा के अध्यक्ष महेश तिवारी पिरौना व मंत्री गणेशप्रसाद बुधौलिया ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि उपाध्यक्ष गीतेश उदैनिया, उपमंत्री जितेंद्र भारद्वाज, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर शुक्ला, ऑडीटर सुशील दूरवार मिरकू महाराज को बनाया गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में रामकुमार दुहौलिया, कृष्णकांत गोस्वामी, जितेंद्र पटसारिया, पुनीत वैद, दिवीश शुक्ला, संजय नगाइच, बबलू हिंगवासिया, पवन समाधिया, राजू खेमरिया, ब्रजेश चचैंदिया, सुरेंद्र तिवारी, अवधनरेश गोस्वामी, महेश सीरौठिया, मनीष कुमार पचैरी, आकाश उदैनिया को स्थान दिया गया है। इसी के साथ अधिवक्ता ब्रजेश मिश्रा, प्रियाशरण नगाइच, अखिल वैद, रामलखन शुक्ला व कैलाश मिश्रा को शामिल करते हुए संरक्षक मंडल में स्थान दिया गया है।

Related Articles

Back to top button