बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई) । व्यक्ति श्रेष्ठ नहीं होता है बल्कि संगठन श्रेष्ठ होता है और संगठन से राष्ट्र श्रेष्ठ होता है। इसीलिए भारत माता की जय बोला जाता है। यह बात आरएसएस के वन विहार कार्यक्रम में जिला सह संघ चालक शिवराम ने कही।
आरएसएस का वन विहार कार्यक्रम स्थानीय स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित जिला सह संघ चालक शिवराम ने कहा कि आरएसएस व्यक्ति से श्रेष्ठ संगठन और संगठन से भी श्रेष्ठ राष्ट्र को मानता है। क्योंकि राष्ट्र से ही हम सबका अस्तित्व है। इसलिए राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए भारत माता की जय का उद्बोधन दिया जाता है। जिला कार्यवाह गौतमजी ने कहा कि आज वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण हमारे लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए। तेजी कट रहे पेड़ों की भरपाई के लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। जिला प्रचारक शिवम ने कहा कि वन विहार कार्यक्रम के अंतर्गत नए व पुराने कार्यकर्ताओं में पूरे वर्ष कार्य करने की ऊर्जा का संचार किया जाता है। अंत में सहभोज के साथ वन विहार कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर जिला व्यवस्थ प्रमुख मोहित, समग्र ग्राम प्रांत प्रमुख महेश, नगर संघ चालक अशोक, नगर कार्यवाह सीताराम, सह नगर कार्यवाह रामेंद्र, नगर प्रचार प्रमुख अंशुल, नगर प्रचारक साहिबजी, कौशल, अभय प्रताप, वाचस्पति मिश्रा, अनूप, दीपक, अन्नी आदि मौजूद रहे।