Uncategorized

पिकअप व कार की भिड़ंत में 7 लोगों की हालत गंभीर

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। गुरुवार की सुबह कोंच चौराहे पर पिकअप व स्कार्पियो कार में आपस में टक्कर हो गयी है। टक्कर होने से कार सवार 6 व पिकअप सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा 7 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। कोंच मार्ग पर आगे निकलने के चक्कर में पिकअप व स्कार्पियो कार में आपस में टक्कर हो गयी तथा दोनों गाड़ी में आपस में पलट गयी। नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी सुबह कूड़ा डालकर जालौन वापस आ रही थी। कोंच मार्ग पर उदोतपुरा के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गयी। टक्कर होने से आपस में दोनों गाड़ी पलट गया। कूड़ा गाड़ी का चालक मोहर सिंह 38 वर्ष पुत्र प्रयागनरायण निवासी चुर्खीबाल, स्कार्पियो सवार हदीसा अंसारी 40 वर्ष पुत्री अब्दुल हसन कालपी, चांदनी राजपूत 25 वर्ष पुत्री उरई, आरती पाठक 23 वर्ष पुत्री उदयनरायण हदरूख, पूजा पाठक पुत्री उदय नारायण हदरूख, फरहीन परवीन 28 वर्ष पुत्री मोहम्मद अकरम, कृष्ण कांत 40 वर्ष पुत्र मायादीन कोंच, ब्रज किशोर 36 वर्ष पुत्र मायादीन निवासी कोंच, आशिब 35 वर्ष पुत्र हबीब खान कालपी घायल हो गए हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया कराया गया। मोहर सिंह के मामूली चोटें होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई। घायल 7 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button