कालपी

अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या से कालपी में आक्रोश, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

कालपी (जालौन)। कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ता समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिजनों को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही हत्याकांड में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button