उरई

मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन से गूंजा विकास भवन सभागार, सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

कालपी विधायक, जिलाधिकारी एवं सीडीओ केके सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने एलईडी के माध्यम से देखा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

उरई लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित पटेल पार्क, जीपीओ में आयोजित समारोह को मा0 मुख्यमंत्री जी ने संबोधित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का जनपद जालौन के विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुना और देखा।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, एमएलसी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभागार में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका तथा उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश मिला।कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को उनके राष्ट्र निर्माण संबंधी योगदान से परिचित कराने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button