जालौन

दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत

जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम महूटा निवासी 24 वर्षीय विवाहिता मोहिनी का शव ससुराल से दूर जंगल किनारे एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, मोहिनी की शादी 17 मई 2024 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे थे। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। परिजनों का कहना है कि मोहिनी लंबे समय से ससुराल में उत्पीड़न झेल रही थी।बताया गया कि बीते सोमवार दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को मोहिनी की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से मायके पक्ष में शोक के साथ आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

फोटो न0-02

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button