
जालौन नगर के चूर्खी रोड स्थित जय नारायण पैलेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोटोग्राफी करने आए युवकों के साथ मारपीट की घटना सामने आई।
मिली जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में फोटो ग्राफी करने पहुंचे युवकों से कुछ लोगों ने विवाद के दौरान जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के साथ-साथ उनका फोटोग्राफी का सामान और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
बताया जा रहा है कि विवाद की वजह पैसों का लेन-देन था, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया।
पीड़ित युवक जिला झांसी के शाकिन निवासी बताए जा रहे हैं, जिन्होंने जालौन कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



