कालपी

कालपी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती

कालपी (जालौन)  14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कालपी नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।श्लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में उरई रोड स्थित अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वर्मा (पूर्व प्रवक्ता M.S.V. कालपी) के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान “बाबा साहेब अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवीन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, रोहित सिंह चौहान एडवोकेट, मीडिया प्रभारी फहीम खान, इमरान, आबिद खान, जीवन गुजराती, गोविन्द ओमर, मोहित कुमार, करन प्रधान, भन्ते जी एवं NCC ऑफिसर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है।” कार्यक्रम के पश्चात समिति के सदस्य बौद्ध विहार राजेपुरा कालपी पहुंचे, जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शांति और समानता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button